Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Oct 27, 2026 - 00:30
 166  12.8k
Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज झोंकेदार हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, 30 अक्टूबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 28 अक्टूबर से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह बदला मिजाज 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक बना रह सकता है, जिस दौरान कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

Source

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0