Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Sep 25, 2026 - 00:30
 145  5.4k
Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
अल्मोड़ा के धौलादेवी विकासखंड में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित किया गया है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इससे जोड़ा गया है। क्लस्टर व्यवस्था के तहत दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को उपलब्ध शिक्षकों, कक्षाओं और अन्य संसाधनों का साझा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए वाहन सुविधा की पहल की गई है। साथ ही हाईटेक शौचालय, खेल मैदान के विकास तथा विज्ञान प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर भी काम किया जाएगा।

Source

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0