Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Oct 29, 2026 - 00:30
 143  5.3k
Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुन्नालाल और उनकी पत्नी जोसमीन की मौत हो गई। ग्राम कनौरा निवासी दंपती केलाखेड़ा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। करवाचौथ के बीच दंपती की मौत से परिवार में मातम पसर गया और उनके चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Source

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0