हरिद्वार के हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर से 36 लोग घायल एक महिला की मृत्यु जांच जारी

Jun 2, 2026 - 08:30
 149  4k
हरिद्वार के हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर से 36 लोग घायल एक महिला की मृत्यु जांच जारी

हरिद्वार सोमवार प्रात 7:30 बजे के लगभग सप्तऋषि के पास हाईवे पर ट्रक नंबर UK08 CB8077 एवं बस नंबर AR06C 9063 कि टक्कर होने से यात्री बस हाईवे पर पलट गई तथा ट्रक श्रीराम ढाबा में जा घुसा। यात्री बस में 45 यात्री सवार थे,जो राजस्थान से थे। जिसमें 36 यात्री घायल हो गए थे, जिनको उपचार हेतु मेला चिकित्सालय में भेजा गया था तथा एक महिला यात्री की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसकी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार/जांच मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि वह बस दुर्घटना की कारणों की जांच करते हुए 05 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0