हरिद्वार प्रेस क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को लेकर हल-चल
अशोक गिरी हरिद्वार,शारदा न्यूज़ 24
प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा, यूनियन के कुछ सदस्यों की हठधर्मिता व निजी स्वार्थ के कारण गठबंधन टूटा।
हरिद्वार। हरिद्वार के पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब, हरिद्वार के वार्षिक चुनावों से पूर्व प्रेस क्लब, हरिद्वार के चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विघटन हो गया। वर्तमान प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने अपना अलग गुट बनाते हुए अन्य 5 पत्रकार साथियों के साथ प्रेस क्लब के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से अपने आपको अलग कर लिया है।
बता दें कि प्रेस क्लब, हरिद्वार में वैसे तो कई यूनियन सम्मिलित है लेकिन पिछले काफी समय से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठबंधन से प्रेस क्लब के अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित होते आ रहे है। पिछले चुनाव में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से दीपक मिश्रा महासचिव निर्वाचित हुए थे, लेकिन आसन्न चुनाव में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुछ सदस्यों की हठधर्मिता व निजी स्वार्थ के कारण गठबंधन टूट गया।
जिस कारण वर्तमान महासचिव दीपक मिश्रा ने अपने निजी हित त्यागकर प्रेस क्लब के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से 5 अन्य साथियों डॉ रमेश खन्ना, मनोज खन्ना, रोहित सिखौला, डॉ प्रदीप जोशी, अरुण मिश्रा सहित अपने आपको अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे प्रेस क्लब के हितों के लिए काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
गाजियाबाद से नाबालिग बालिका की सफल बरामदगी, अभियुक्त गि...
Team Discovery Ind... Jan 8, 2026 166 501.9k
हरिद्वार में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिलाधि...
Team Discovery Ind... Jan 10, 2026 127 501.9k
हरिद्वार कोर्ट परिसर में अचानक अधिवक्ता मो. उस्मान की म...
Team Discovery Ind... Jan 9, 2026 166 501.9k
नाबालिगों को वाहन देना अपराध है देहरादून में एक वाहन पु...
Team Discovery Ind... Feb 11, 2026 155 501.9k
हरिद्वार के न्यू हरिद्वार कॉलोनी में सप्त दिवसीय होली म...
Team Discovery Ind... Feb 24, 2026 134 501.9k
हरिद्वार समाचार: नगर निगम एनजीटी के आदेशों की अवहेलना क...
Team Discovery Ind... Jan 23, 2026 115 501.9k
-
Bhavna ThakurMujhe lagta hai humein isme part lena chahiye.Just NowReplyLike (148) -
Shilpa ShahA step towards better governance, hopefully.Just NowReplyLike (159) -
Zoya VermaAb lagta hai kuch badlaav hoga.Just NowReplyLike (146) -
Sarita JainHow might this impact future policies or decisions in this sector?Just NowReplyLike (102) -
Myra PatelIs there a feedback mechanism regarding the implementation?Just NowReplyLike (156) -
Vasudha IyerThis could potentially reshape the landscape of [related sector].Just NowReplyLike (128)